Bharat Express DD Free Dish

Year Ender 2025

साल 2025 के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं. इस साल उन्होंने इथियोपिया, नामीबिया, त्रिनिदाद और टोबैगो, और घाना की संसदों को संबोधित किया.

साल 2025 वैश्विक राजनीति में बयानों का साल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और बेंजामिन नेतन्याहू तक कई नेताओं के बयानों ने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों और कूटनीति की दिशा तय की.

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. पुरुष टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप जीते. महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहला विश्व कप खिताब हासिल किया.

साल 2025 जाते-जाते रिश्तों और कानून की मर्यादा पर गंभीर सवाल छोड़ गया है. संभल के 'मुस्कान कांड' से लेकर मेरठ के 'नीले ड्रम' और 'हनीमून मर्डर' तक की घटनाओं ने समाज की सोच बदल दी है.

साल 2025 की वैश्विक राजनीति में शब्दों से ज्यादा तस्वीरों ने शोर मचाया है. दुनिया के ताकतवर नेताओं की 'बॉडी लैंग्वेज' ने वो सब कुछ कह दिया, जो आधिकारिक बयानों में कहीं छिप गया था.

2025 में हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं. कहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाश के टुकड़े किए, तो कहीं एक चाची ने जलन में मासूमों को मौत के घाट उतार दिया. देखिए इस साल की सबसे सुर्खियों में रही आपराधिक खबरें.

फिल्मों की सफलता के साथ-साथ साल 2025 में बॉलीवुड ने कई कड़वे विवाद भी देखे. देखिए 2025 की बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज की पूरी लिस्ट.