खेल

मुंबई पुलिस ने Prithvi Shaw पर लगे आरोपों को झूठा बताया, सामने आई पूरी कहानी

Mumbai Police on Prithvi Shaw Controversy: भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में है और उनसे जुड़ा एक पुराना मामला ठंड़ा पड़ता दिखाई दे रहा है. दरअसल, कुछ समय पहले पृथ्वी शॉ पर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर सपना गिल पर मारपीट छेड़छाड़ जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे. जिसे मुंबई पुलिस ने झूठा और बेबुनियाद बता दिया है. इस खबर ने पृथ्वी को बड़ी राहत दी है. बता दें कि सपना गिल ने इसी साल 15 फरवरी को पृथ्वी शॉ पर पब में शोषण करने का आरोप लगाया था.

एक पुलिस अधिकारी सोमवार को मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए और कहा कि भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल का आरोप झूठा और निराधार था. गिल ने आरोप लगाया था कि शॉ ने इस साल 15 फरवरी को एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ की थी. शॉ के खिलाफ शिकायत पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के बाद सपना गिल ने मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के खिलाफ अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया था. गिल ने अपने वकील अली काशिफ खान के जरिए अंधेरी कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. मजिस्ट्रेट ने उनकी शिकायत मिलने पर पुलिस को इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: Womens Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने महिला एशेज टेस्ट जीता, इंग्लैंड के खिलाफ एश्ले गार्डनर ने मचाया तहलका, मैच में झटके 12 विकेट

कोर्ट में पूरा मामला

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना बयान कोर्ट में दिया और कहा कि जो भी विटनेस घटनास्थल पर मौजूद थे, उनमें से किसी ने भी पृथ्वी शॉ को सपना गिल का शोषण करते नहीं देखा. अदालत ने पुलिस को पूरी घटना की फुटेज सौंपने को कहा और मामले को 28 जून तक के लिए स्थगित कर दिया. बता दें, इससे पहले गिल ने अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष एक शिकायत दर्ज की थी जिसमें आईपीसी की धारा 354, 509 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी. हालांकि, जब पुलिस ने शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं की तो सपना गिल ने कोर्ट का रुख किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago