बिजनेस

टमाटर का रेट सुनकर आ जायेगा चक्कर, जानिए दिल्ली समेत यूपी, MP और बिहार में क्या है ताजा भाव

Tomato Prices: भारत में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. टमाटर के बढ़ते दाम का आलम यह है कि यह अब धीरे-धीरे आम आदमी की थाली से गायब होता जा रहा है. देश के कई जगहों पर टमाटर के भाव ने शतक लगा दिया है. वहीं थोक बाजार में टमाटर के भाव में कुछ कमी देखी गई है. देश की राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश के थोक बाजार में टमाटर के दाम में 35-40 रुपये की कमी देखी गई. पर खुदरा बाजार में अभी भी टमाटर के दाम में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है. तो आइए जानते है राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टमाटर के ताजा रेट्स.

मध्य प्रदेश में टमाटर के दाम

मध्य प्रदेश में भी टमाटर के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है. टमाटर के बढ़ते दाम का असर लोगों के खाने की थालियों में दिख रही है. लोगों की थालियों से धीरे-धीरे टमाटर गायब होते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में टमाटर की आवक कमजोर होती जा रही है जिसका असर उसके दामों पर देखा जा रहा है. जो टमाटर एक माह पहले 10 से 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाया करते थे वही टमाटर अब 60 से 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहे हैं.

ये भी पढ़े:योगी सरकार करने जा रही यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, जानें, कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

उत्तर प्रदेश में टमाटर के भाव

उत्तर प्रदेश में टमाटर के ऊंचे दाम से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. यूपी के कई जिलों में टमाटर के भाव ने शतक लगा दिया है. उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में टमाटर के भाव 100 रुपये प्रति किलो है. हालांकि मंडियों में इसके दाम 45-55 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. सब्जी विक्रेता की माने तो आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ की वजह से टमाटर के दाम लगातार बढ़ते हुए शतक लगा चुके हैं. बढ़ती महंगाई के चलते अब टमाटर का स्वाद आम लोगों की जुबान से गायब होने लगा है.

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

6 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

39 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago