खेल

CWG 2026 में छठे दिन भारत की डबल चांदी, हरजिंदर-गुलवीर ने गाड़ा झंडा; 12 मेडल के साथ टॉप-10 में ‘इन’

ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के मैदान से स्पोर्ट्स लवर्स के लिए बड़ी और कड़क खबरें निकलकर आ रही हैं. दरसल छठे दिन भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार खेल से पोडियम पर तिरंगा लहराना जारी रखा. बता दें मंगलवार को भारत की झोली में 2 ‘सिल्वर मेडल’ आए, जबकि रिंग से तीन मुक्केबाजों ने मेडल पक्के कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया.

वहीं कुल 12 मेडल्स (2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) के साथ भारत अब ग्लोबल मेडल टैली (CWG 2026 Medal Tally India) में 9वें स्थान पर मजबूती से जमा हुआ है, जबकि कंगारू टीम यानी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है.

वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर तो रेस में गुलवीर ने रचा इतिहास

छठे दिन भारतीय शूरवीरों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. महिला वेटलिफ्टिंग में स्टार एथलीट हरजिंदर कौर ने स्नैच में 101 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 126 किग्रा समेत कुल 227 किग्रा वजन उठाकर भारत की झोली में कड़क ‘सिल्वर मेडल’ डाल दिया.

वहीं असली सनसनी फैलाई एथलेटिक्स ट्रैक पर गुलवीर सिंह ने. बताते चलें उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस को महज 27:49.78 सेकंड में पूरा करते हुए गुलवीर ने चांदी पर कब्जा जमाया. इस मुश्किल स्पर्धा में मेडल जीतने वाले गुलवीर इतिहास के पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.

भारत के 12 पदक विजेताओं की सूची(CWG 2026 Medal Tally India)

क्रमांक एथलीट / खिलाड़ी खेल स्पर्धा / कैटेगरी पदक
1 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग महिला 48 किग्रा 🥇 स्वर्ण
2 शर्मिला धनखड़ पैरा एथलेटिक्स महिला शॉट पुट (F-57) 🥇 स्वर्ण
3 ऋषिकांत सिंह वेटलिफ्टिंग पुरुष 60 किग्रा 🥈 रजत
4 मुथुपांडी राजा वेटलिफ्टिंग पुरुष 65 किग्रा 🥈 रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग महिला 53 किग्रा 🥈 रजत
6 वल्लुरी अजय बाबू वेटलिफ्टिंग पुरुष 79 किग्रा 🥈 रजत
7 हरजिंदर कौर वेटलिफ्टिंग महिला 69 किग्रा 🥈 रजत
8 सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप (ऊंची कूद) 🥈 रजत
9 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर दौड़ 🥈 रजत
10 झंडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुष हैवीवेट वर्ग 🥉 कांस्य
11 बिंदियारानी देवी वेटलिफ्टिंग महिला 58 किग्रा 🥉 कांस्य
12 शिल्पा के. शायला पैरा एथलेटिक्स महिला शॉट पुट (F-57) 🥉 कांस्य

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया का ‘एकतरफा राज’

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऑस्ट्रेलिया इस समय पूरी तरह से ‘अनस्टॉपेबल’ नजर आ रहा है. कंगारुओं ने अब तक कुल 78 मेडल्स पर अपना कब्जा जमा लिया है, जिसमें रिकॉर्ड 34 गोल्ड, 17 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के आसपास भी कोई टीम नहीं दिख रही.

वहीं कनाडा 13 गोल्ड और कुल 35 मेडल्स के साथ दूसरे, जबकि इंग्लैंड 10 गोल्ड और कुल 43 मेडल्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. मेजबान स्कॉटलैंड 7 गोल्ड (कुल 15 मेडल) के साथ चौथे और 6 गोल्ड के साथ नाइजीरिया पांचवें पायदान पर बना हुआ है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लोबल मेडल टैली:

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 35 18 27 80
2 इंग्लैंड 18 15 10 43
3 कनाडा 13 10 12 35
4 स्कॉटलैंड 7 4 3 14
5 नाइजीरिया 6 4 1 11
6 दक्षिण अफ्रीका 4 3 9 16
7 न्यूजीलैंड 3 4 6 13
8 मलेशिया 3 3 4 10
9 भारत 2 7 3 12
10 जमैका 2 0 0 2

रिंग में भारतीय मुक्केबाजों का ‘ट्रिपल पंच’

स्पोर्ट्स फैंस के लिए सबसे बड़ा बोनस मुक्केबाजी की रिंग से आया. भारतीय बॉक्सर प्रीति, प्रिया और जादुमणि सिंह ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों की धज्जियां उड़ाते हुए सीधे सेमी-फाइनल का टिकट कटा लिया है. इसका मतलब साफ है कि भारत के लिए मुक्केबाजी में कम से कम 3 ‘ब्रॉन्ज मेडल’ और पक्के हो चुके हैं, जो सेमीफाइनल जीतते ही गोल्ड या सिल्वर में तब्दील हो सकते हैं. ग्लासगो में भारतीय जांबाजों का यह फॉर्म देखकर देश भर के खेल प्रेमी पूरी तरह से गदगद हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

11 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

24 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

33 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

58 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

2 hours ago