Gold Silver Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ग्लोबल मार्केट में जहां एक तरफ सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है वहीं दूसरी तरफ चांदी ने अपनी चमक से सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं कि आज देश के बाजारों में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख का असर घरेलू बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है. देश में आज सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के तेवर अभी भी तीखे बने हुए हैं. देश में शुद्धता के लिहाज से सबसे ऊपर माने जाने वाला 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है.
इसके अलावा आम तौर पर आभूषण बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना लगभग 1,30,268 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,06,583 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
दूसरी ओर चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. चांदी चमकते हुए लगभग 2,17,280 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर ट्रेड करती नजर आ रही है. ऐसे में बाजार के जानकारों का कहना है कि खरीदारी करने से पहले अपने शहर के लोकल ज्वेलर्स या सर्राफा बाजार के ताजा रेट जरूर क्रॉस-चेक कर लें.
ये भी पढे़ं- सोने-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट, क्या खरीदारी का सही समय आ गया है? जानें एक्सपर्ट्स की राय
ग्लोबल मार्केट यानी कॉमैक्स पर नजर डालें तो सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,027.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा.
इसके अलावा चांदी की चाल मजबूत नजर आई और यह 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 57.735 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे आर्थिक घटनाक्रमों का असर इन दोनों धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…