Bharat Express DD Free Dish

Boxing

CWG 2026 SUPER SATURDAY: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए 'सुपर सैटरडे' साबित हुआ. भारतीय एथलीटों ने महज 3 घंटे के भीतर 7 मेडल जीतकर मेडल तालिका में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत ने दो रजत पदक जीतकर कुल पदकों की संख्या 12 कर ली है. हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने सिल्वर जीता, जबकि तीन भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया.

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जीत के बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाबला कारगिल के शहीदों और भारतीय सैनिकों को समर्पित करते हुए गोल्ड मेडल जीतने का संकल्प दोहराया.

ताशकंद में चल रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की नौ महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. अंडर-15 और अंडर-17 वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

World boxing championship: भारत की नूपुर ने लिवरपूल में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुराग ठाकुर की याचिका पर केंद्र, बीएफआई और अन्य को नोटिस जारी किया. बीएफआई चुनाव मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं एकत्रित कीं.

हरियाणा की जैस्मिन लंबोरिया ने अपने पिता की ना को हां में बदल दिया और मुक्केबाजी में अपना करियर बनाया. आज वह भारतीय सेना की पहली महिला बॉक्सर हैं और देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं.

पेरिस ओलंपिक एक और बड़े विवाद में फंस गया है, क्योंकि अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ पर 'Biological Male' होने का आरोप लगाया गया है.