खेल

विनेश फोगाट की रिंग में वापसी: दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को फटकारा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में खेलने की दी हरी झंडी

Vinesh Phogat Asian Games Trials: स्टार पहलवान विनेश फोगाट के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. तमाम कानूनी अड़चनों और विवादों को पार करते हुए विनेश एक बार फिर मैट पर उतरने के लिए तैयार हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए विनेश फोगाट को आगामी एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दे दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नीतियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें जमकर फटकार भी लगाई है.

WFI की नीति पर उठाए सवाल

चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कुश्ती महासंघ की चयन नीति को ‘बहिष्कारी’ (एक्सक्लूसिव) बताया. कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि WFI के नियमों में मैटरनिटी ब्रेक (मातृत्व अवकाश) के बाद वापसी करने वाली विनेश जैसी दिग्गज और प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर विचार करने का कोई जरिया ही नहीं है, जो कि पूरी तरह गलत है.

अदालत ने यह आदेश 22 मई को सुरक्षित किया था, जिसे शनिवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया. अब कोर्ट के आदेश के बाद विनेश 30 और 31 मई 2026 को होने वाले ट्रायल्स में अपनी ताकत दिखा सकेंगी. सिर्फ इतना ही नहीं, निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूरे चयन ट्रायल की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. साथ ही, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की तरफ से एक-एक स्वतंत्र सुपरवाइजर भी वहां मौजूद रहेगा ताकि किसी भी तरह का भेदभाव न हो सके.

आरोपों को कोर्ट ने बताया ‘पहले से सोचा-समझा’

बता दें कि WFI ने विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके तहत विनेश पर 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने पर बैन लगा दिया गया था. 15 पन्नों के इस नोटिस में विनेश पर गंभीर आरोप थे कि उनके आचरण से देश की छवि खराब हुई है.

महासंघ ने विनेश से चार मुद्दों पर जवाब मांगा था जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक में वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित होना, एंटी-डोपिंग के तहत लोकेशन की जानकारी न दे पाना और मार्च 2024 के ट्रायल्स में दो अलग वेट कैटेगरी में हिस्सा लेना शामिल था. हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने इन आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा कि नोटिस के आधार ‘पहले से सोचे-समझे’ और बंद हो चुके मुद्दों को जानबूझकर फिर से उठाने वाले लगते हैं. कोर्ट ने माना कि खेल और न्याय के हित में विनेश को मौका मिलना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के लिए मिशन प्लेऑफ, LSG ने दिया 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, हार हुई तो सफर खत्म

राजनीति के बाद फिर अखाड़े में उतरेंगी विनेश

विनेश फोगाट करीब 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद कुश्ती में वापसी कर रही हैं. पिछले साल अगस्त में उन्होंने खेल से दूरी बना ली थी और राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन देश की इस बेटी का दिल हमेशा अखाड़े के लिए ही धड़का है.

याद दिला दें कि 2024 का पेरिस ओलंपिक विनेश के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा था. उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 50 किलो कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली थी और देश का मेडल पक्का कर दिया था. लेकिन फाइनल से चंद घंटे पहले महज कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया, जिससे करोड़ो भारतीयों का दिल टूट गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

7 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

7 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

7 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

8 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

8 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

9 hours ago