ऋषभ पंत की सेहत में सुधार (फोटो ट्विटर)
Rishabh Pant Health bulletin: ऋषभ पंत का आज सुबह दिल्ली से अपने घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया. उनको काफी ज्यादा चोटें आई थी. वो अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनका हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है. वो अब खतरे से बाहर हैं. मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है. पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है. इसके अलवा डॉक्टर याग्रिक ने बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक अप करने के बाद ही आगे की जानकारी देगी.
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया. पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर वापस लौट रहे थे, उस वक्त ये हादसा हुआ. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से ऋषभ पंत का हाल चाल जाना. साथ ही समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है.
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant: ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, क्रिकेटर को आई गंभीर चोट
ऋषभ पंत की कार के हादसे का वीडियो भी जारी हुआ था. जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई. इसके बाद उनकी कार में आग लग गई. तस्वीरों में उनकी कार काफी क्षतिग्रस्त दिख रही थी. वीडियो में कार काफी रफ्तार में नजर आ रही है. कार पलटती हुए सीधे रोड के दूसरी साइड चली गई.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद सूचना अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई. अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…