होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
PM नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक (फोटो)
Heeraben Modi Death: 100 साल की उम्र में PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया. वहीं प्रधानमंत्री की मां ने मंगलवार को अंतिम सांस लीं. बता दें कि कुछ समय से उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. इसलिये उन्हें अहमदाबाद के यूएन हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया था. इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया. और वहीं बॉलीवुड स्टारअक्षय कुमार ने भी शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट लिखा, माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे.
बता दें कि PM नरेंद्र मोदी अपनी मां के बहुत करीब थे. अकसर प्रधानमंत्री अपनी मां से मिलने जाया करते थे. चुनावी जीत हो या कोई त्योहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां का आर्शीवाद लेना नहीं भूलते थे. दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक.
अनुपम खेर ने लिखा पोस्ट हैं, आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी. आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग जाहिर है. उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा. पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है. मेरी मां का भी.
अनुपम खेर के अलावा अक्षय कुमार, सोनू सूद, कपिल शर्मा और कई अन्य सेलेब्स ने भी प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर दुख जताया है.
बता कि PM की मां को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें फौरन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…