खेल

FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का फिर चला जादू, पराग्वे को 1-0 से हराकर फ्रांस की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

France vs Paraguay: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) शानदार लय में नजर आ रहे हैं. नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया और फ्रांस को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिला दिया. फिलाडेल्फिया में रविवार, 5 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से मात दी. मैच का एकमात्र गोल एम्बाप्पे ने पेनल्टी के जरिए किया और यही गोल जीत का अंतर साबित हुआ.

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर

करीब 38 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी में खेला गया यह मुकाबला खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था. इसके बावजूद दोनों टीमों ने पूरे जोश के साथ खेल दिखाया. पराग्वे ने शुरुआत से ही मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाई, जिसकी वजह से फ्रांस को लंबे समय तक गोल करने का मौका नहीं मिल सका. फ्रांस लगातार दबाव बना रहा, लेकिन पराग्वे की डिफेंस लाइन और गोलकीपर ने कई हमलों को नाकाम कर दिया.

VAR ने बदला मैच का रुख

मैच का सबसे अहम पल 70वें मिनट में आया. वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की समीक्षा के बाद फ्रांस को पेनल्टी दी गई. पराग्वे के डिएगो गोमेज पर फाउल का फैसला होने के बाद एम्बाप्पे ने बिना किसी गलती के गेंद को गोल में पहुंचा दिया. इस गोल के बाद पराग्वे ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन फ्रांस की मजबूत डिफेंस ने उसे सफल नहीं होने दिया.


ये भी पढ़ें: IND vs ENG: करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब, कहां और कितने बजे देख सकेंगे तीसरा टी20


गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे

एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में अब तक सात गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने भी सात गोल किए हैं, लेकिन एम्बाप्पे के खाते में दो असिस्ट भी हैं, जिससे उन्हें बढ़त मिल रही है. पिछली बार कतर में खेले गए वर्ल्ड कप में भी एम्बाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल करके गोल्डन बूट जीता था. हालांकि, फाइनल में मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

16 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

54 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago