AI IMAGE
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के लिए बुधवार का दिन बिल्कुल अलग किस्मत लेकर आया. भारत में इन दोनों ही खिलाड़ियों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस हमेशा इनके बीच तुलना करते हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती मैचों में जहां एक तरफ मेस्सी ने अकेले दम पर अर्जेंटीना को धमाकेदार जीत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ रोनाल्डो की पुर्तगाल को एक बेहद कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा.
लियोनेल मेस्सी ने अपने छठे वर्ल्ड कप का आगाज किसी फेयरीटेल की तरह किया. ग्रुप J के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से धूल चटा दी और मैच के तीनों गोल कप्तान मेस्सी के पैरों से निकले. कन्सास सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेस्सी ने पहला गोल एक शानदार सोलो गोल बनाकर किया. इसके बाद रीबाउंड पर दूसरा और फिर डी-एरिया के बाहर से अपने सिग्नेचर कर्लिंग शॉट के जरिए शानदार हैट्रिक पूरी की.
इस हैट्रिक के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार शुरुआत की है, वहीं मेस्सी ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
मेस्सी के जश्न के उलट, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए ह्यूस्टन में खेली गई शाम बेहद निराशाजनक रही. ग्रुप के के एक कड़े मुकाबले में डीआर कांगो ने मजबूत पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया. पुर्तगाल ने छठे मिनट में ही जोआओ नेवेस के हेडर के दम पर बढ़त बना ली थी, लेकिन पहले हाफ के ठीक पहले कांगो के योआने विस्सा ने एक दमदार हेडर लगाकर स्कोर बराबर कर दिया.
पूरे मैच में फुटबाल पर कब्जा रखने के बावजूद पुर्तगाल की टीम कांगो के डिफेंस को दोबारा नहीं भेद पाई. 41 साल और 132 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप मैच शुरू करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बने रोनाल्डो पूरे मैच में गोल के लिए तरसते दिखे. कांगो के लिए यह ड्रॉ किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है, क्योंकि 52 साल पहले वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के बाद यह इस टूर्नामेंट में उनका पहला आधिकारिक पॉइंट और पहला गोल है. पुर्तगाल पर अब ग्रुप के अगले मैचों में वापसी का भारी दबाव होगा.
ये भी पढ़ें: Bengal T20 League: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स का दमदार प्रदर्शन, 7 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…