FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंटों में शुमार फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फुटबॉल या टीमों की नहीं, बल्कि सुरक्षा इंतजामों की भी खूब हो रही है.
हाल के दिनों में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर फीफा और संबंधित अधिकारियों ने कुछ नए सुझावों पर विचार किया है. इन्हीं में एक चर्चा हल्के बुलेटप्रूफ सुरक्षा उपकरणों को लेकर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ टीमों ने प्रशिक्षण सत्रों के दौरान ऐसे सुरक्षा गियर का परीक्षण किया है. हालांकि इसे खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य नहीं बताया गया है.
खिलाड़ियों को लेकर आई इस खबर के बाद फुटबॉल जगत में नई बहस छिड़ गई है. कई विशेषज्ञ इसे बदलते वैश्विक सुरक्षा माहौल के संदर्भ में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि खेल के दौरान ऐसे उपकरणों की उपयोगिता और व्यावहारिकता पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए.
फिलहाल आधिकारिक तौर पर खिलाड़ियों के लिए किसी अनिवार्य बुलेटप्रूफ जैकेट नियम की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आयोजक पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर होंगे फ्लॉप? पिछली 5 पारियों के आंकड़ों ने दिया जवाब
सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. स्टेडियम में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच को अनिवार्य बनाया गया है और कुछ वस्तुओं को अंदर ले जाने पर रोक लगाई गई है.
दर्शक पानी की बोतल साथ ला सकते हैं, लेकिन अन्य किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ को स्टेडियम के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा सुरक्षा कारणों से कई अन्य वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.
आयोजकों ने साफ किया है कि ऐसे दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा जो कपड़ों या अन्य किसी वस्तु की मदद से अपना चेहरा पूरी तरह छिपाने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के बॉडी-प्रोटेक्शन गियर, कॉर्सेट, बुलेटप्रूफ जैकेट या मार्शल आर्ट्स और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षात्मक उपकरण पहनकर आने की भी अनुमति नहीं होगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़े उत्सव की तरह होगा. ऐसे में आयोजकों की कोशिश है कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया जाए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…