Bharat Express DD Free Dish

वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर होंगे फ्लॉप? पिछली 5 पारियों के आंकड़ों ने दिया जवाब

IND A vs AFG A: भारत A और अफगानिस्तान A के मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा में हैं. जानिए उनकी पिछली 5 पारियों का रिकॉर्ड, हालिया फॉर्म और क्या आज दांबुला में उनके बल्ले से निकलेगा रनों का तूफान.

Vaibhav Suryavanshi IND A vs AFG A

IND A vs AFG A: भारत ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ के बीच त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (11 जून) दांबुला में खेला जाएगा. इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव से दर्शकों को बड़ी पारी की उम्मीद है.

हालांकि, श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे और सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ दमदार वापसी करेंगे या फिर एक बार फिर फैंस को निराश होना पड़ेगा. अगर आप भी वैभव के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं, तो उनकी पिछली पांच पारियों के आंकड़े काफी हद तक उनकी मौजूदा फॉर्म की तस्वीर साफ कर देते हैं.

वैभव का शानदार रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में कुल 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 96, 97 और 93 रन की बेहतरीन पारियां निकलीं, जो उनकी शानदार लय को दर्शाती हैं.

हालांकि, एक बात जरूर चिंता बढ़ा सकती है. उनकी हाल की ज्यादातर बड़ी पारियां टी20 क्रिकेट में आई हैं. पिछले पांच मैचों में केवल एक मुकाबला लिस्ट ‘ए’ फॉर्मेट का था, जिसमें वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ वह इस फॉर्म को 50 ओवर के क्रिकेट में भी बरकरार रख पाते हैं या नहीं.


ये भी पढ़ें: ‘सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते…’ टीम इंडिया में वनडे के बाद टी20 में मौका, कैसे बदली IPL के बाद इस खिलाड़ी की किस्मत


वैभव के पास दबाव में वापसी करने का अनुभव

वैभव ने कई बार दिखाया है कि वह दबाव में भी शानदार वापसी कर सकते हैं. आईपीएल 2026 में भी जब उनका बल्ला किसी मैच में शांत रहा, तो अगले ही मुकाबले में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यही वजह है कि फैंस को उम्मीद है कि श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ मिली नाकामी के बाद वह ट्राई सीरीज में भी बड़ी पारी खेलकर जोरदार वापसी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read