लीगल

200 करोड़ की ठगी का मामला: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जज ने खुद को केस से किया अलग

सुप्रीम कोर्ट से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में आरोपी और फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को फिलहाल राहत नहीं मिली है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की थी. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में एक पक्षकार की ओर से उनके बेटे ने सरकार का पक्ष रखा है, लिहाजा वो सुनवाई नहीं कर सकते हैं. अब नई बेंच 24 जून को जैकलीन की याचिका पर सुनवाई करेगी.

आरोप तय करने के फैसले को दी चुनौती

जैकलीन ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडिस सहित 21 आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने इन आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) की धारा 3 और 4, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 170, 186, 384, 386, 388, 406, 409, 420, 468, 471 और 120बी के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडिस सहित अन्य के खिलाफ जबरन वसूली से जुड़े मकोका के मामले में आरोप तय कर दिया है.

पत्नी ने दर्ज कराया विरोध

सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लगे आरोपों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन उन्होंने मकोका मामले में हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है. जबकि उनकी पत्नी लीना मारिया ने मकोका मामले में विरोध जताते हुए आरोपों पर हस्ताक्षर किए हैं. कोर्ट ने इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर के अलावा जिन प्रमुख लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें उसकी पत्नी लीना पॉल और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार, नतीजों पर रोक से इनकार

जेल से ही चला रहा था महाठगी का बड़ा नेटवर्क

कोर्ट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को तत्कालीन कानून सचिव अनूप कुमार तथा गृह सचिव अजय भल्ला बताया था. इस फर्जी पहचान के दम पर उसने अदिति सिंह को झांसा दिया, फिर उनसे करीब 200 करोड़ रुपए ठग लिए. कोर्ट ने माना कि सुकेश जेल के अंदर बंद रहते हुए भी ठगी का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था. चंद्रशेखर ने कथित तौर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी. उसने अदिति सिंह और जपना सिंह को केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करके और उनके पतियों के लिए जमानत सुनिश्चित करने के बहाने कई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

14 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago