खेल

ग्लेन मैक्सवेल के सामने दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में दिखा सकते हैं कमाल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है. दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पास सीरीज के बचे दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड (Glenn Maxwell)

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा कैच डेविड वॉर्नर ने लिए हैं. वॉर्नर ने 62 कैच लिए हैं. मैक्सवेल 122 मैचों में 61 कैच पकड़ चुके हैं. अगर साउथ अफीका के खिलाफ सीरीज के बाकी दो मैचों में मैक्सवेल दो कैच ले लेते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे. पहले टी20 में मैक्सवेल ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा था.

छक्कों में नया माइलस्टोन

मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 छक्के लगाए हैं. अगर अगले 2 मैचों में वे पांच छक्के लगाने में कामयाब रहे, तो वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में मैक्सवेल सिर्फ 1 रन बना सके थे. ग्लेन मैक्सवेल का टी20 करियर बेहतरीन रहा है, और वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सर्वाधिक खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के माध्यम से कभी भी वह मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं.

ये भी पढ़ें: पछता नहीं रहे हैं सलमान..! क्यों ठुकराया था का IPL ऑफर? सालों बाद भाईजान ने खोले राज

शानदार टी20 करियर (Glenn Maxwell)

36 साल के मैक्सवेल ने 122 मैचों की 112 पारियों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,755 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 145 रन है. इसके अलावा उन्होंने 47 विकेट भी लिए हैं.

रन के मामले में तीसरे स्थान पर मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (3,277) ने बनाए हैं. दूसरे नंबर पर आरोन फिंच (3,120) हैं. मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं. हालांकि, सर्वाधिक शतक और सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम है. इसमें जल्द सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago