कभी जूते और किराए के नहीं थे पैसे, आज ट्रैक पर तूफान बन रच दिया इतिहास; जानिए नए ‘उड़न सिख’ गुरिंदरवीर की पूरी कहानी
एक समय था जब धावक गुरिंदरवीर सिंह के पास जूते खरीदने और प्रतियोगिता में जाने के लिए बस-ट्रेन के पैसे नहीं थे. आज उसी गुरिंदरवीर ने सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.





