खेल

ICC के नए CEO चुने गए संजोग गुप्ता, 5 देशों के 2500 उम्मीदवारों में से हुआ चयन

International Cricket Council (ICC) ने Sanjog Gupta को अपना सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है. आईसीसी के सातवें सीईओ बनने जा रहे संजोग सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे.

‘आईसीसी’ ने नए सीईओ का ऐलान करते हुए कहा, “आईसीसी संजोग गुप्ता का स्वागत करता है. वह क्रिकेट की वैश्विक यात्रा को एक परिवर्तनकारी भविष्य की ओर लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं.”

आईसीसी ने मार्च में वैश्विक भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. इस पद के लिए 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन आए थे. उम्मीदवारों में स्पोर्ट्स गवर्निंग बॉडी से जुड़े लीडर्स से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के सीनियर कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल थे.

क्या बोले ICC चेयरमैन जय शाह

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा-

“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संजोग गुप्ता को आईसीसी का सीईओ नियुक्त किया गया है. संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य होगा. ग्लोबल स्पोर्ट्स और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एमएंडई) के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ, क्रिकेट फैंस के नजरिए को जानने की उनकी निरंतर जिज्ञासा और तकनीक के प्रति उनका जुनून, यह सभी आने वाले वर्षों में हमारे खेल को आगे बढ़ाने की महत्वाकांक्षा में बेहद अहम साबित होंगे.”

जय शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर क्रिकेट को ओलंपिक जैसे मंच पर एक नियमित खेल के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह दुनियाभर में और अधिक फैल सके और अपने प्रमुख बाजारों में और गहरी जड़ें जमा सके.

जय शाह ने आगे बताया-

“हमने इस पद के लिए कई उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया, लेकिन नॉमिनेशन कमिटी ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता की सिफारिश की. आईसीसी बोर्ड के डायरेक्टर उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. मैं आईसीसी में सभी की ओर से उनका स्वागत करता हूं.”

ICC में CEO पद के लिए संजोग गुप्ता का चयन

आईसीसी की एचआर और रैम्यूनरेशन कमेटी ने 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनकी प्रोफाइल नॉमिनेशन कमिटी के साथ साझा की गईं.

इस कमिटी में आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा, ईसीबी के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शामिल थे.

एक मुश्किल शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के बाद, नॉमिनेशन कमिटी ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता की सिफारिश की. इस सिफारिश को आईसीसी अध्यक्ष शाह ने आगे के मूल्यांकन और आकलन के बाद मंजूरी दी, जिसके बाद इसे आईसीसी बोर्ड द्वारा औपचारिक रूप से मंजूरी मिली.

संजोग गुप्ता ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा

“यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है, खासकर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है. इसे दुनियाभर में लगभग दो अरब फैंस सपोर्ट करते हैं. यह खेल के लिए एक बेहद रोमांचक दौर है, क्योंकि प्रमुख टूर्नामेंट्स की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, व्यावसायिक अवसरों का दायरा बढ़ रहा है, और महिला क्रिकेट जैसी संभावनाएं लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं.”

“क्रिकेट का लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में शामिल होना और तकनीक के तेजी से अपनाए जाने और उसके प्रसार में आई गति, दुनियाभर में क्रिकेट मूवमेंट को कई गुना गति देने वाले कारक बन सकते हैं. मैं क्रिकेट के विकास के अगले चरण में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.”

क्रिकेट और खेल प्रसारण में बड़ा नाम बने संजोग गुप्ता

संजोग ने प्रमुख क्रिकेट इवेंट्स जैसे आईसीसी टूर्नामेंट और आईपीएल के निरंतर विकास में अहम भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग जैसी घरेलू स्पोर्ट्स लीग की स्थापना में योगदान दिया है. उन्होंने प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसे वैश्विक खेल आयोजनों की लोकप्रियता को भारत में बढ़ाया है.

संजोग गुप्ता ने उपभोक्ता और व्यावसायिक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बिजनेस को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी और साल 2010 में स्टार इंडिया (अब जियोस्टार) से जुड़ गए.

इस दौरान उन्होंने कंटेंट, प्रोग्रामिंग और स्ट्रैटेजी से जुड़े कई अहम पद संभाले और 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में हेड ऑफ स्पोर्ट्स बने. खास बात यह रही कि उन्होंने मल्टी-लैंग्वेज, डिजिटल-फर्स्ट और महिला-केंद्रित स्पोर्ट्स कवरेज को विकसित करने और उसे सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.


ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न, क्रिकेट दिग्गजों ने टीम की जमकर की तारीफ


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

8 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

16 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

25 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago