Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ. यह हमला तब हुआ जब अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से बाहर निकल रहे थे. रेड के दौरान उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. जैसे ही ईडी टीम बाहर निकली, भीड़ उग्र हो गई और उन पर ईंट-पत्थर फेंके गए. बताया जा रहा है कि हमले में कुछ अधिकारी चोटिल हो सकते हैं, लेकिन अब तक घायलों की पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में ईडी जल्द ही केस दर्ज करा सकती है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप है.
बता दें कि ईडी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई, जो कथित शराब घोटाले से जुड़ा है. ईडी अधिकारियों की टीम ने भिलाई में चैतन्य बघेल के ठिकानों समेत उनके करीबी लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापेमारी की. यह छापा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मारा गया.
सूत्रों के अनुसार, चैतन्य बघेल पर आरोप है कि वह इस कथित घोटाले से जुड़े अवैध पैसों के प्राप्तकर्ता हैं. चूंकि वह अपने पिता भूपेश बघेल के साथ भिलाई स्थित आवास में रहते हैं, इसलिए ईडी ने इस जगह को भी जांच के दायरे में लिया.
ईडी ने इस कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर छापेमारी की. अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. हालांकि, एजेंसी कोई दस्तावेज अपने साथ नहीं ले गई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस छापेमारी पर कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया.
भिलाई में सोमवार को ईडी की चार गाड़ियां भूपेश बघेल के घर पहुंचीं. इस दौरान नोट गिनने और सोना जांचने की मशीन भी लाई गई. छापेमारी चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों समेत 14 स्थानों पर हुई. बताया जा रहा है कि 2100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को फायदा पहुंचाने का आरोप है. हालांकि, कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED का छापा, 15 जगहों पर चल रही छापेमारी, पूर्व सीएम से भी पूछताछ
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…