India vs Sri Lanka Test Series: टीम इंडिया 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. प्रैक्टिस मैच में 6 विकेट से जीत के बाद टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ है. बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेलने जा रही है. लेकिन इससे पहले भारत ने अपना आखिरी टेस्ट 2017 में श्रीलंका की जमीन पर खेला था. उस समय टीम की कमान विराट कोहली के पास थी. अब 9 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया सफेद जर्सी में श्रीलंका में खेलती हुई दिखेगी. आइए जानते हैं कि इन 9 सालों में इंडिया की टेस्ट टीम में कितना बदलाव हुआ है.
9 साल में क्या-क्या बदला?
2017 की टीम और आज की टीम में काफी बदलाव आ चुका है. उस समय टीम में शामिल कई खिलाड़ी अब इसका हिस्सा नहीं हैं. उस वक्त विरोट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट में एक्टिव प्लेयर थे. अब दोनों दिग्गजों ने टेस्ट फॉर्मेंट से रिटारयमेंट ले लिया है.
यहां तक कि ऋषभ पंत ने भी तब तक टेस्ट क्रिकेट में कदम नहीं रखा था. करीब 9 साल बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. इस दौरान कई बड़े खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, जबकि कुछ ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली है. ऐसे में मौजूदा टीम में कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं.
कौन है वो 3 खिलाड़ी जो दोनों टीम में शामिल
इस बार श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार यहां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल भी श्रीलंका की धरती पर पहली बार टेस्ट मुकाबले में उतरे हैं. टीम में युवा खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है, लेकिन उनके साथ कुछ अनुभवी चेहरे भी मौजूद हैं. 2017 के पिछले ऐतिहासिक दौरे से अब तक भारतीय टीम काफी बदल चुकी है. उस समय की टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2026 में भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय दल में जगह बना पाए हैं.
केएल राहुल
2017 में केएल राहुल भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे. उस समय उनका करियर अभी शुरुआती दौर में था. अब 2026 में वह टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं. उनका तकनीकी रूप से मजबूत खेल और दबाव में शांत रहने की क्षमता श्रीलंका के खिलाफ काफी काम आ सकती है. घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने राहुल की बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी.
कुलदीप यादव
रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद टेस्ट टीम में स्पिन की जिम्मेदारी अब कुलदीप यादव के कंधों पर काफी हद तक है. 2017 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था और तब वह टीम के लिए एक नए विकल्प के तौर पर देखे जाते थे. आज उनकी गेंदबाजी में काफी मजबूत हो चुकी है. अपनी अलग-अलग तरह की स्पिन से कुलदीप बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर सकते हैं. श्रीलंका की पिचों पर उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा पिछले कई सालों में खुद को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शामिल कर चुके हैं. 2017 की तुलना में आज उनके खेल में काफी निखार आया है. वह बल्ले से तेजी से रन बनाने के साथ गेंद से भी अहम विकेट निकाल सकते हैं. फील्डिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है. करियर के इस दौर में भी जडेजा टीम के लिए तीनों विभागों में बड़ा योगदान देने की क्षमता रखते हैं.
2017 में भारत की टेस्ट टीम
शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा शामिल थे.
2026 में भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, औकिब नबी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


