खेल

Champions Trophy में 24 साल बाद भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें पिछली टक्कर में क्या हुआ था

ICC Champions Trophy 2025 में रविवार (2 फरवरी) को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 24 साल बाद कोई मैच हो रहा है. आखिरी बार भारत और न्यूजीलैंड साल 2000 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़े थे. यह मुकाबला 15 अक्टूबर 2000 को केन्या की राजधानी नैरोबी में खेला गया था.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/6 का स्कोर बनाया. कप्तान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 141 रनों की शानदार साझेदारी की. लेकिन सचिन 69 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद भारत के लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन गांगुली ने एक छोर संभाले रखा और 130 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली.

क्रिस केर्न्स ने भारत से छीना मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही. वेंकटेश प्रसाद ने ओपनर क्रेग स्पीयरमैन और कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को सस्ते में आउट कर दिया. फिर अनिल कुंबले ने नाथन एस्टल और रोजर ट्वूज को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद क्रिस केर्न्स और क्रिस हैरिस ने छठे विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. प्रसाद ने 46 रन पर खेल रहे हैरिस को 49वें ओवर में आउट किया, लेकिन केर्न्स ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी.

क्रिस केर्न्स ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई. न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता. केर्न्स 113 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल थे.

भारतीय गेंदबाजों में वेंकटेश प्रसाद सबसे सफल रहे. उन्होंने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. सचिन तेंदुलकर ने 10 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया. युवराज सिंह ने 10 ओवर में सिर्फ 32 रन खर्चे. हालांकि, ज़हीर खान और अजीत अगरकर कोई विकेट नहीं ले सके.


ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago