उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सारथी बनी यूपी रोडवेज सेवा, 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य

प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हुए आस्था के जन समागम महाकुंभ में यूपी रोडवेज श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई है. महा कुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से अंतिम स्नान पर्व महा शिवरात्रि तक रोडवेज और शटल बस सेवा ने आगंतुकों को महा कुंभ लाने और वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर योगदान दिया.

3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य तक

प्रयागराज महाकुंभ में 66.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा कर इतिहास बना दिया. यूपी रोडवेज इन श्रद्धालुओं को सकुशल सु व्यवस्थित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में पूरी तन्मयता से लगा रहा. यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महाकुंभ में यूपी रोडवेज ने 3.25 करोड़ लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया. इसके लिए प्रदेश के सभी रूटों के लिए बसों का पूरा इंतजाम किया गया था.

महाकुंभ के दौरान 8850 रोडवेज बसों का संचालन कर एक रिकॉर्ड बनाया गया. वैसे महा कुंभ के विभिन्न स्नान पर्वों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या तय की गई थी जिसमे मौनी अमावस्या में सबसे अधिक 8850 बसों का संचालन किया गया.

पार्किंग स्थल और कुंभ क्षेत्र के बीच सेतु बना 750 शटल बसों का बेड़ा

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के महा कुंभ क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस सेवा के अलावा शटल बस सेवा की अहम भूमिका रही. क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि शहर के चारो तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तत्पर रहा है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुंभ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 750 शटल बसें निरंतर सेवा में लगी रहीं हैं. शटल सेवा ने 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ में 1.25 करोड़ लोगों को पार्किंग स्थल से महा कुंभ के नजदीकी स्थान तक पहुंचाया.

शटल बसों ने महाकुंभ के दौरान 17 दिन श्रद्धालुओं को दी निःशुल्क सेवा

महाकुंभ में उमड़े जन सैलाब को देखते हुए बसों और चार पहिया वाहनों को शहर के बाहर पार्किंग में खड़ा करना यातायात योजना का हिस्सा था. पार्किंग स्थल से कुंभ क्षेत्र तक लाने में जुटी रही शटल बस सेवा निरंतर इस कार्य में लगी रही. प्रमुख स्नान पर्वों के समय इस सेवा को निःशुल्क कर दिया गया. महा कुंभ के दौरान कुल 17 दिनों तक शटल ने निःशुल्क अपनी सेवा श्रद्धालुओं को प्रदान की. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोडवेज कर्मियों की सहभागिता को सराहा और आर्थिक सुरक्षा देने का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें : महाकुंभ में संतों-श्रद्धालुओं को मिला दो हजार मीट्रिक टन सस्ता राशन, मार्च में भी मिलेगी सुविधा

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago