खेल

ICC Champions Trophy 2025: दुबई पहुंची भारतीय टीम, Rohit-Virat के इन Records पर रहेगी फैन्स की नजर

ICC Champions Trophy 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. इस बार टूर्नामेंट ‘Hybrid Models’ के तहत पाकिस्तान के तीन शहरों- कराची, लाहौर, और रावलपिंडी के अलावा दुबई में भी खेला जाएगा.

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा जहां कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी.

दुबई पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में 15 फरवरी (शनिवार) को टीम दुबई पहुंच गई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीम ने उड़ान भरी थी. मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप-कप्तान शुभमन गिल, और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली समेत अधिकांश खिलाड़ी टीम बस से एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और हाथ हिलाकर अपना आभार व्यक्त किया.

हाल ही में भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. फैन्स को उम्मीद है कि भारतीय टीम पिछली साल की तरह इस बार भी आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) जीतने में कामयाब होगी.

रोहित-विराट (Rohit-Virat) के प्रदर्शन पर नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सफलता को दोहराने के लिए भारतीय टीम को अपने अनुभवी बल्लेबाजों, खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे मैचों में इन दोनों दिग्गजों ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे.

कटक में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि अहमदाबाद में हुए तीसरे वनडे में कोहली ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली थी.

रोहित और कोहली के लिए यह टूर्नामेंट एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका होगा. कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने से महज 37 रन दूर हैं, जबकि रोहित को 11,000 वनडे रन पूरे करने के लिए केवल 12 रन की जरूरत है. चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं, इन दोनों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेगी.


इसे भी पढ़ें-  बुमराह की अनुपस्थिति पर कपिल देव ने कहा- ‘प्रदर्शन टीम पर निर्भर करता है, किसी एक खिलाड़ी पर नहीं’


युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनके पास अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा. उप-कप्तान शुभमन गिल अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे, जबकि चोटिल जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. वहीं, ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती खुद को टीम का महत्वपूर्ण हथियार साबित करना चाहेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

कप्तान: रोहित शर्मा

उप-कप्तान: शुभमन गिल

टीम- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल

  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)
  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत (दुबई)
  • 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (कराची)
  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत (दुबई)
  • 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी)
  • 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (रावलपिंडी)
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)
  • 1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (कराची)
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत (दुबई)
  • 4 मार्च: सेमीफाइनल-1 (दुबई)
  • 5 मार्च: सेमीफाइनल-2 (लाहौर)
  • 9 मार्च: फाइनल (लाहौर, भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में)
  • 10 मार्च: रिजर्व डे

इसे भी पढ़ें-  29 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट, विजेता टीम की इनामी राशि जानकर आप हो जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago