India vs Pakistan Impact: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब t20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) से आगे बढ़कर आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स पर असर डाल रहा है. खबर है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 के वनडे वर्ल्ड कप को भारत से बाहर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है. ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एज’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के एक-दूसरे के देश में न खेलने के कारण लॉजिस्टिक परेशानियां बढ़ गई हैं. आईसीसी अब तटस्थ स्थान पर टूर्नामेंट कराने की तैयारी में है, जिससे भारत की मेजबानी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एज’ की 16 फरवरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का वनडे विश्व कप भारत से शिफ्ट होता है, तो मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे ऊपर है. ऑस्ट्रेलिया में पहले 2015 का वनडे विश्व कप और 2022 का टी20 विश्व कप सफलतापूर्वक हो चुका है. आईसीसी को अब दोनों टीमों के बीच तटस्थ स्थान पर मैच कराने की मजबूरी हो गई है.
भारत और पाकिस्तान ने पहले ICC के साथ समझौता किया था कि वैश्विक टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के देश में नहीं खेलेंगे. यह फैसला भारत द्वारा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद लिया गया था. जिसके चलते अब आईसीसी इस समझौते को 2027 तक बढ़ाने पर विचार कर रही है.
भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2026(T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो में ही खेल रही है. पाकिस्तान से मैच के लिए भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. इस मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली थी. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीमें टकराती हैं, तब भी मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाएंगे. आईसीसी अब भविष्य के टूर्नामेंट्स में भी इसी तरह तटस्थ स्थान चुनने की तैयारी कर रही है, जिससे भारत की मेजबानी का सपना खतरे में पड़ गया है.
भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से सबसे बड़ा होता है. करोड़ों फैंस इस दिन का इंतजार करते हैं. लेकिन अगर टूर्नामेंट भारत से बाहर होता है तो फैंस को बड़ा नुकसान होगा. ICC पर सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तटस्थ स्थान क्यों चुना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने से लॉजिस्टिक और आर्थिक नुकसान भी भारत को झेलना पड़ सकता है. अब देखना यह है कि आईसीसी क्या अंतिम फैसला लेती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…