शॉट खेलते जो रूट (सोर्स- एक्स)
ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. फिलहाल इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए. आदिल रशीद और मार्क वुड क्रमश: 15 और 12 रन बनाकर नाबाद लौटे.
पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड की टीम टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही है. फिलहाल टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं. ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 35 गेंद में 33 रन और डेविड मलान 24 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. वहीं हैरी ब्रूक भी 16 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है. मोईन अली भी 17 गेंद में 11 रन बनाकर बोल्ट हो गए. जो रूट 86 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हो गए. 42वें ओवर के पहले गेंद पर जो रूट ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए.
कप्तान जोस बटलर को मैट हेनरी ने लैथम के हाथों कैच आउट किया. वो 42 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे थे. लियम लिविंगस्टन को ट्रेंट बोल्ड ने आउट किया. वो 22 गेंद 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. सैम करण 14 रन क्रिस वोक्स 11 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाज जो रूट ने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक लगाया है. वो 86 गेंद में 77 रन बनाकर बोल्ड हो गए. वहीं इंग्लैंड के 7 प्लेयर पवेलियन जा चुके हैं.
न्यूजीलैंड की टीम टॉसे जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सर्वाधिक 3 विकेट लिए. इसके अलावा मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट और ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट चटकाए. जिमी नीशम को कोई सफलता नहीं मिली.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 ENG vs NZ: थोड़ी देर में शुरू होगा टूर्नामेंट का पहला मैच, जानें पीच रिपोर्ट और मौसम का हाल
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, मोईन अली, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल रशीद, मार्क वुड.
डेवन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट.
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…