खेल

IPL 2024 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा, ट्रेविस हेड पर भी खेला बड़ा दांव

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) को लेकर दुबई में ऑक्शन की प्रक्रिया चल रही है. सभी दस टीमें खिलाड़ियों को खरीदने के बोली लगा रहे हैं. अब तक के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था. इस तरह से पैट कमिंस अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

पैट कमिंस बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

पैट कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद में जद्दोजहद हुई लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मार ली. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस साल अपनी टीम को दो आईसीसी टूर्नामेंट जितवाए हैं. कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप 2023 के विजेता कप्तान हैं.

हैदराबाद ने ट्रेविस हेड पर भी खेला दांव

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड पर भी दांव लगाया है. ट्रेविस हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. हेड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. गौरतलब है कि ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में हेड ने भारत के खिलाफ 137 रनों की शानदार पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: वानिंदु हसरंगा की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये, 15 करोड़ तक बोली लगने की उम्मीद

आईपीएल में कमिंस के नाम 45 विकेट

आईपीएल में पैट कमिंस ने अब तक 42 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 45 विकेट दर्ज है. ऐसे में हैदराबाद ने कमिंस पर एक बड़ा दांव खेला है. अब देखना होगा कि वह आने वाले सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं ट्रेविस हेड आईपीएल में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. हैदराबाद ने दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

22 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

45 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

48 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

60 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago