अखिलेश यादव (फोटो सोशल मीडिया)
Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन घटक के मुख्य दल अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं और दिल्ली की कुर्सी तक पहुंचने के लिए तमाम विवादों को भूल कर एक ही मंच पर इकट्ठा होने की जुगत भिड़ा रहे हैं. इसी को लेकर आज यानी 19 दिसंबर को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है. इसके लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं व अन्य नेताओं का भी बैठक में पहुंचने का सिलसिला जारी है. बता दें कि इस बैठक में 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और दलों को उनको जिम्मेदारी दी जाएगी.
बता दें कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आ रहे हैं विपक्षी दलों खासकर सपा और कांग्रेस एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी. इसके खिलाफ अखिलेश खुलकर विरोध में उतरे थे और यहां तक कह दिया था कि एमपी में जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया है, ठीक उसी तरह यूपी में भी उनके साथ व्यवहार किया जाएगा. हालांकि अब जब कांग्रेस और सपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है तो दोनों के बीच खाई पटती दिखाई दे रही है. तो वहीं इस बैठक में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही गठबंधन के सभी प्रमुख चेहरे शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की 5 याचिकाएं, दिया ये आदेश
सूत्रों के मुताबिक आज दिल्ली के एक होटल में बैठक आयोजित होने जा रही है. सूत्रों की माने तो इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही साझा चुनावी रैलियों को लेकर रणनीति बनेगी. साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा होगी. इसी के साथ में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अब भाजपा को किस तरह से टक्कर देना है, इस पर भी प्लानिंग तैयार की जाएगी.
गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसम्बर को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की बैठक दिल्ली में प्रस्तावित थी, लेकिन इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अखिलेश यादव सहित कई शीर्ष नेताओं ने शामिल होने में असमर्थता जताई थी. इस पर ये बैठक स्थगित कर दी गई थी. फिलहाल ये बैठक अब 19 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…