खेल

IND vs BAN: दूसरे वनडे में टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव, कुलदीप की जगह ‘जम्मू एक्सप्रेस’ को मिला मौका

IND vs BAN 2nd ODI: ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. यह मैच टीम इंडिया के लिए बड़ी जंग है. भारत इस बार बांग्लादेश को कम आंकने की गलती नहीं करेगा. ऐसे में आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है. एक तरफ मेजबान टीम सीरीज पर कब्जा जमाने मैदान पर उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया के सामने सम्मान और सीरीज दोनों बचाने का आखिरी मौका होगा.

टॉस अपडेट, प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

BAN: नजमुल संटो, लिटन दास (C), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुस्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन, इबादत हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें टॉस फैक्टर से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. कप्तान ने बताया कि टीम में 2 बदलाव किए गए हैं. कुलदीप सेन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनके साथ कुछ फिटनेस इश्यू है. उनकी जगह उमरान मलिक लेंगे. इसके अलावा अक्षर पटेल ने टीम में शाबाज अहमद की जगह ली है.

ये भी पढ़ें: FIFA: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर; मोरक्को से हारकर बाहर हुआ स्पेन, पुर्तगाल से बुरी तरह हारा स्विट्जरलैंड

हारे तो सीरीज गंवा देगा भारत

ये मैच सीरीज बचाने के लिए तो अहम है ही लेकिन अगर यहां रोहित ब्रिगेड हारती है तो टीम इंडिया पर कई सवाल उठेंगे. पहला वनडे लो-स्कोरिंग रहा था, जहां बुरी तरह टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी. हालांकि अच्छी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बनाई और लगभग मैच जीत ही लिया. मगर अंतिम 10 ओवरों में की गई गलती के कारण बांग्लादेश ने मैच को 1 विकेट से जीत लिया. उम्मीद है कि आज भी टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रहेगी. साथ ही बल्लेबाजों को आज जिम्मेदारी उठानी होगी. वहीं फैंस को उम्मीद होगी की आज का मुकाला हाई स्कोरिंग रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

25 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago