मनोरंजन

RSS ने स्वरा भास्कर को बताया जूनियर आर्टिस्ट, शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज- मैडम को काम…

RSS : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) बीते दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुई थीं. इसके बाद हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन जितना काम उन्हें मिलना चाहिए,उतना नहीं मिलता. दोनों ही बातों को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. ट्विटर पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने भी स्वरा भास्कर पर तंज कसा है. वहीं आरएसएस के कार्यकर्ता ने उन्हें जूनियर आर्टिस्ट कहा.

शर्लिन चोपड़ा ने यूं कसा तंज

शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर आरएसएस कार्यकर्ता विजय शेखर गुप्ता के ट्वीट को शेयर किया है. जिसमें स्वरा की तस्वीर के साथ लिखा है-’मैं 6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हूं. मेरे काम की कभी आलोचना नहीं हुई, लेकिन मुझे उतना काम नहीं मिलता’. कैप्शन में लिखा है, ‘स्वरा बतौर जूनियर आर्टिस्ट आप राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में कई महीनों तक काम कर सकती हैं’.

ये भी पढ़ें- An Action Hero Box Office: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी आयुष्मान की फिल्म, 5वें दिन हुई केवल इतनी कमाई

मैडम को काम क्यों नहीं मिल रहा भाई?

शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट के साथ में लिखा,“सुना है कि मैडम अव्वल दर्जे की अदाकारा हैं. तो मैडम को काम क्यों नहीं मिल रहा है भाई? जरा पता लगाओ इनकी फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं?’ इस ट्वीट पर तमाम लोगों ने स्वरा के साथ-साथ शर्लिन को भी आढ़े हाथों लिया है. यूजर्स ने कहा कि काम तो आपको भी नहीं मिल रहा. क्या-क्या पता लगाओगी?

ये है मामला

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने कहा था, ‘मुझे अपना काम सबसे प्यारा है, लेकिन मैंने जानबूझकर रिस्क लिया है, जिसके कारण अब मुझे काम नहीं मिल रहा है। जितना काम मुझे मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है. जो मौके मुझे मिले हैं, उससे मैं गुना बेहतर एक्टर हूं. मुझे कभी खराब रिव्यू नहीं मिले”.

स्वरा ने आगे कहा, “मेरे करियर का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है,मैं 6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हूं, वेब सीरीज में भी लीड रही थी. जितना काम मुझे मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है”.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

43 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago