राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs England Last Three Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर हैं. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में इंग्लिश टीम ने 28 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने पलटवार करते हुए 106 रन से जीत लिया. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले आज बीसीसीआई सीरीज के बाकी बचे 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है.
बता दें कि बीसीसीआई ने 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था. अब बाकी बचे 3 मैच के लिए टीम चुनी जानी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 फरवरी यानी आज आखिरी तीन टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई में आखिरी तीन टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया चुनी जाएगी.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैच से ब्रेक लिया था. अब देखना होगा कि वह आखिरी तीन टेस्ट के लिए उपलब्ध होते हैं या नहीं, सभी की नजरें इस पर टिकी हुई है. वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी होगी या नहीं, इस पर भी फैंस की नजरें हैं. बता दें कि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल हैदराबाद टेस्ट मैच खेलने के बाद चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में 15 फरवरी से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. ऐसे में टीम इंडिया फिलहाल 9 दिन के छुट्टी पर है. इस ब्रेक में इंग्लैंड की टीम भी भारत में नहीं रुकेगी. वे सीरीज के बाकी मैचों की तैयारी के लिए अबू धाबी जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब तक फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है. मोहम्मद शमी इस समय लंदन में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह सर्जरी कराने के लिए लंदन गए हुए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी सर्जरी पर कोई भी अपडेट नहीं आया है. माना जा रहा है कि शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें- INDU19 vs SAU19 1st Semi-Final: भारत ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी जारी
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…