खेल

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट से पहले हर्षित राणा भारतीय टीम से बाहर, लीड्स से ही लौटेंगे भारत

IND vs ENG: तेज गेंदबाज Harshit Rana इंग्लैंड दौरे पर अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. विश्वस्त सूत्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि राणा को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह लीड्स से ही भारत लौटेंगे. भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम पहुंच चुकी है.

हर्षित राणा को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था. वह लीड्स टेस्ट की अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके थे. इंग्लैंड ने यह टेस्ट आखिरी दिन 371 रन के लक्ष्य पीछा कर पांच विकेट से जीता था.

बैकअप के तौर पर टीम में रखे गए हर्षित

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के एक तेज गेंदबाज को परेशानी थी. ऐसे में प्रबंधन ऐसे तेज गेंदबाज को बैकअप के रूप में रखना चाहता था, जो बाउंसर का सही इस्तेमाल करता हो.

राणा सही विकल्प थे और इसी वजह से उन्हें टीम से जोड़ा गया था. लेकिन, अब सब कुछ ठीक है. इसलिए राणा को अब रिलीज कर दिया गया है.

हर्षित राणा ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था. वह दो टेस्ट खेले थे, जिसमें चार विकेट उनके नाम हैं.

पर्थ में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3-48 रहा था. इंग्लैंड में, राणा को कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ‘ए’ के ​​लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला. इस मैच में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा था. उन्होंने 99 रन देकर एक विकेट लिए थे.

Harshit Rana को टीम में जगह देने पर हुई थी आलोचना

साधारण प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम में जगह देने की आलोचना भी हुई थी.

क्रिकेट विशेषज्ञ अंशुल कंबोज को बेहतर विकल्प मान रहे थे, जो गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं और भारत ‘ए’ की तरफ से उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की शुरुआत की है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर भारत की तरफ से पांच शतक लगे (IND vs ENG). इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है. सीरीज में बने रहने के लिए बर्मिंघम में 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को वापसी करनी होगी.

ये भी पढ़ें- Ind-Eng Test Series: बेन डकेट का तूफानी शतक, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया 

आईएएनएस

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

14 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

53 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago