Categories: खेल

India England Test Series 2025: टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के बीच अचानक भारत लौटे गौतम गंभीर, मां की तबियत बिगड़ी

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच में ही भारत लौट आए हैं. उनके लौटने की वजह दुखद है– उनकी मां सीमा गंभीर की तबीयत अचानक खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया.

गंभीर की मां की तबीयत को देखते हुए उन्होंने दौरे को बीच में छोड़ने का फैसला किया और तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए. ऐसे समय में जब भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारी अपने चरम पर है, कोच का यूं लौटना टीम के लिए झटका जरूर है.

17 जून को कर सकते हैं इंग्लैंड वापसी

सूत्रों की मानें तो अगर उनकी मां की तबीयत में सुधार होता है तो गौतम गंभीर 17 जून को फिर से टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं. पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाना है.

भारत को 13 जून से 16 जून के बीच एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलना था, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्लेइंग इलेवन तय करने में कोच की भूमिका महत्वपूर्ण होती. लेकिन गंभीर की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी सपोर्ट स्टाफ को उठानी होगी. टीम के संयोजन को परखने और खिलाड़ियों की मनोस्थिति को समझने का यह अहम मौका अब कोच के बिना ही निपटाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: WTC Final: विकेट लेने के मामले में रबाडा ने इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे, टेस्ट में अब तक लिए इतने विकेट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

3 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

40 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

49 minutes ago