Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India England Test Series 2025: टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के बीच अचानक भारत लौटे गौतम गंभीर, मां की तबियत बिगड़ी

Gautam Gambhir News: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच मां की तबीयत बिगड़ने के कारण भारत लौट आए हैं. उनकी मां सीमा गंभीर को दिल का दौरा पड़ा और ICU में भर्ती किया गया है.

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच में ही भारत लौट आए हैं. उनके लौटने की वजह दुखद है– उनकी मां सीमा गंभीर की तबीयत अचानक खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया.

गंभीर की मां की तबीयत को देखते हुए उन्होंने दौरे को बीच में छोड़ने का फैसला किया और तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए. ऐसे समय में जब भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारी अपने चरम पर है, कोच का यूं लौटना टीम के लिए झटका जरूर है.

17 जून को कर सकते हैं इंग्लैंड वापसी

सूत्रों की मानें तो अगर उनकी मां की तबीयत में सुधार होता है तो गौतम गंभीर 17 जून को फिर से टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं. पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाना है.

भारत को 13 जून से 16 जून के बीच एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलना था, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्लेइंग इलेवन तय करने में कोच की भूमिका महत्वपूर्ण होती. लेकिन गंभीर की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी सपोर्ट स्टाफ को उठानी होगी. टीम के संयोजन को परखने और खिलाड़ियों की मनोस्थिति को समझने का यह अहम मौका अब कोच के बिना ही निपटाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: WTC Final: विकेट लेने के मामले में रबाडा ने इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे, टेस्ट में अब तक लिए इतने विकेट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital