Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/ Twitter
IND-W vs IRE-W T20 WC: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपना आखिरी लीग मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत लिया है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. स्मृति मंधाना की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वहीं बारिश ने मैच में खलल डालकर भारत का काम आसान कर दिया. डकवर्थ लुईस (DLS) मेथड के तहत टीम इंडिया ने 5 रन से ये मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.
आयरलैंड को डकवर्थ-लुइस मेथड से 5 रन से हराया
भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड ने 8.2 ओवर तक 54 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी. बारिश ने इस मैच का पासा लगभग पलट जरूर दिया था लेकिन टीम इंडिया DLS मेथड में 5 रन आगे थी. इसके बाद बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और टीम इंडिया ने इस मैच पर अपना कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल, बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने 9वें सिलाई सेंटर का किया शुभारंभ
टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड कप पर…
भारत ने एक बार फिर इस मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्श करते हुए लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की है. आयरलैंड के खिलाफ इस जीत के साथ हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इंडिया ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. भारत से पहले इस ग्रुप से इंग्लैंड क्वालिफाई कर चुकी है.
आयरलैंड के खिलाफ खूब बरसा मंधाना का बल्ला
स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. मंधाना बेशक शतक के चूक गई लेकिन उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को कायम रखा है. उन्होंने 56 गेंदो में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 87 रन बनाए.
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…