खेल

Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ खूब बरसा इस घातक खिलाड़ी का बल्‍ला, बनाया खास रिकॉर्ड

Smriti Mandhana IND W vs IRE W: स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 87 रनों की पारी खेली. भारत के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ये मैच जीतना बेहद ज़रूरी है. ऐसे में जब भारतीय पारी लड़खड़ाई तब मंधाना ने एक शानदार पारी खेली और टीम को एक डिफेंडिंग टोटल पहुंचाया. स्मृति चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभियान का पहला मैच नहीं खेल पाई थी. लेकिन इसके बावजूद वह मौजूदा टी20 विश्व कप 2023 में तीन मैचों में 149 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई. इस मुकाबे में मंधाना को चार बार जीवन दान मिले. क्योंकि आयरलैंड के खिलाड़ियों ने उनके कई कैच छोड़े.

आयरलैंड के खिलाफ खूब बरसा मंधाना का बल्‍ला

स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. मंधाना बेशक शतक के चूक गई लेकिन उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को कायम रखा है. उन्होंने 56 गेंदो में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 87 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND W vs IRE W: विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, DLS मेथड से आयरलैंड को पांच रन से हराया

बनाया खास रिकॉर्ड

स्‍मृति मंधाना ने आज अपने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर की सबसे बड़ी पारी खेली. टी20 वर्ल्‍ड कप में यह उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद मंधाना को सोशल मीडिया पर फैंसे ने खूब बधाई दी.फैंस ने आयरलैंड के खिलाफ उनकी पारी को देखकर उन्हें ‘विश्व क्रिकेट की रानी’ कहकर जश्न मनाया.

पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप-2 में

भारतीय टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया ने 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली. इंग्लैंड 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे और 2 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. वहीं, आयरलैंड आखिरी नंबर पर है. इन आंकड़ों को देखकर आप समझ ही गए होंगे की भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है.

विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत

ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

20 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

20 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

44 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago