खेल

IND vs KUW SAFF Championship Final: भारत ने 9वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया

SAFF Championship Final: भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने 9वीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है. दोनों टीमें फुल टाइम के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी 1-1 के स्कोर पर ही रहीं, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया.

पेनल्टी शूटआउट में एक बार भारत की टीम ने बढ़त बना ली थी लेकिन उदांता सिंह अपना शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे और इसके बाद कुवैत ने बराबरी का गोल दाग दिया. अब नतीजा सडन डेथ  के जरिए निकलना था, जहां भारत के लिए नाओरेम महेश सिंह ने पहले शॉट लेते हुए गोल दाग दिया. जबकि कुवैत के कप्तान खालिद के शॉट को गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने रोककर टीम को 9वीं बार ट्रॉफी दिला दी. गुरप्रीत ने सेमीफाइनल में भी लेबनान के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में दो शॉट रोककर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

निर्धारित समय में नहीं निकला नतीजा

इसके पहले, फाइनल मुकाबले में कुवैत ने शुरुआती हमला किया और 14वें मिनट में गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली. कुवैत की तरफ से शबीब अल खलिदी ने गोल किया. लेकिन भारत ने पहले हाफ की समाप्ति से पहले गोल दागकर स्कोर को 1-1 कर दिया. चांगटे ने भारत के लिए बराबरी का गोल दागा. इसके बाद दोनों टीमों ने निर्धारित 90 मिनट के खेल में कई मूव बनाए लेकिन गोल करने में किसी भी टीम को कामयाबी नहीं मिली.

एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिल पाई और पहले हाफ की समाप्ति के बाद स्कोर 1-1 ही था. जबकि दूसरे हाफ के समाप्त होने से पहले भारत के पास गोल करने का मौका था लेकिन यहां भी एक बार टीम चूक गई और इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Team India के नए चीफ सेलेक्टर बने अजीत अगरकर; स्टिंग ऑपरेशन में फंसे चेतन शर्मा की ली जगह, जानिए इनकी उपलब्धियां

9वीं बार चैंपियन बना भारत

भारत इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था. टूर्नामेंट के 14 सालों के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

8 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

8 hours ago