आस्था

जानें सावन में भगवान शिव का दूध से लेकर गन्ने के रस से क्यों करते हैं अभिषेक

Sawan: 4 जुलाई 2023 से सावन मास की शुरुआत हो गई है. मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. साल के अन्य माह की अपेक्षा इस माह में सोमवार के व्रत की विशेष महिमा बताई गई है. शिव पुराण से लेकर तमाम अन्य धार्मिक ग्रंथो में सावन माह की विशेषता को लेकर बहुत सारी बातें बताई गई है. वहीं सावन मास में भगवान शिव को को प्रसन्न करने के लिए भी भी कई उपाय बताए गए हैं. भक्त जहां सावन में सोमवार का व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर गंगा जल से लेकर बेलपत्र तक अर्पित करते हैं. धन से लेकर मोक्ष तक अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग पदार्थ से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. आइए जानते हैं सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों से अभिषेक किया जाना चाहिए.

दूध से अभिषेक करने के पीछे यह है मान्यता

वैसे तो ज्यादातर भक्त जल या दूध से अभिषेक करते हैं, लेकिन इनमें से दूध से अभिषेक करने के पीछे की वजह नहीं जान पाते. मान्यता है कि दूध से अभिषेक करने से सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है. इसलिए जीवन में जब भाग्य साथ नहीं देता और अशांति महसूस हो रही हो तो सावन के महीने में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.

इस कार्य की सिद्धी के लिए करें दही से अभिषेक

शिवलिंग का दही से अभिषेक करने को लेकर मान्यता है कि इससे काम में चली आ रही बाधाएं दूर होती हैं और बड़े से बड़ा कार्य सिद्ध होता है.

गंगाजल से अभिषेक

सावन में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने को लेकर मान्यता है कि इससे व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलते हुए उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इस कामना के लिए करें कुशाजल से अभिषेक

अगर व्यक्ति किसी भी प्रकार के रोग से ग्रस्त है तो उसे सावन में शिवलिंग का कुशाजल से अभिषेक करना चाहिए. माना जाता है कि शिव जी की कृपा से व्यक्ति के सभी प्रकार के रोग नष्ट होते हैं.

इसे भी पढ़ें: Dreams About Snake: सावन में सपने में अगर दिखें सांप तो जानें आपके साथ क्या होने वाला है

गन्ने के रस से अभिषेक से मिलता है यह लाभ

अगर कोई शख्स आर्थिक संकट से जूझ रहा हो तो उसे सावन मास में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए. इससे दरिद्रता दूर होती है. वहीं लक्ष्मी और वैभव की प्राप्ति के लिए भी गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

7 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

7 hours ago