Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
पूर्व खिलाड़ी अजीत अगरकर (फोटो ट्विटर)
Ajit Agarkar: भारत क्रिकेट टीम को अपना नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है. 45 साल के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर बनाया है. हालांकि इस पद के लिए उनका नाम ही सबसे ऊपर चल रहा था. इससे पहले अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे और रिकी पोंटिंग के साथ असिस्टेंट गेंदबाजी के तौर पर काम करते थे, लेकिन इस पद से उन्होंने इस्तीफ दे दिया था.
इससे पहले अजीत अगरकर बीते दिन (सोमवार) को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सामने वर्चुअल इंटरव्यू में शामिल हुए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति में चयनकर्ता के एक पद के लिए आवेदकों का इंटरव्यू लिया. जिसके बाद तीनों ही सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजीत अगरकर के नाम को फाइनल किया. उन्होंने आगे कहा कि समिति ने टेस्ट मैचों की कुल संख्या के आधार पर चीफ सिलेक्टर के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर को चुना है.’’
बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के पद पर चेतन शर्मा थे, लेकिन जनवरी के महीने में एक स्टिंग ऑपरेशन वाला वीडियो सामने आया था. इसके बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से शिवसुंदर दास कार्यवाहक चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- “हर पत्नी बेवफा नहीं होती”…ज्योति मौर्या की ‘बेवफाई’ से डरकर पति ने बुलाया वापस तो बोली ख़ुशबू, थाने पहुंचा मामला
पूर्व खिलाड़ी अगरकर ने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं. वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे. अगरकर ने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया है और उन्होंने 2004 में एडिलेड में खेले गए मैच में छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है. उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.
अगरकर को चयनसमिति के अध्यक्ष के लिए निर्धारित एक करोड़ रुपये के वर्तमान वेतन मिलने की उम्मीद है. समिति के बाकी सदस्यों को 90-90 लाख रुपये मिलते हैं.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…