खेल

Ind vs NZ 2nd ODI: कीवियों के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच और वेदर रिपोर्ट

INd vs NZ 2nd ODI: पहले वनडे में रोमांचक मुकाबले के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजर तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की तरफ है. टीम इंडिया शनिवार (21 जनवरी) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. हैदराबाद के मैच में क्रिकेट फैंस ने लास्ट ओवर थ्रिलर मैच का लुफ्त उठाया. शुभमन गिल की रिकॉर्ड पारी और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दमपर भारत ने शानदार जीत दर्ज की. सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने पर होंगी. जबकि न्यूजीलैंड सीरीज बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी.

पिच और वेदर रिपोर्ट

मैच रायपुर में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. हैदराबाद की सतह की तरह गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. 280 यहां पहली पारी का औसत स्कोर है. बारिश की आशंका नहीं है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND:भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

IND: फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर

13 साल के दबदबे को बनाए रखने रायपुर में उतरेगा भारत

भारतीय टीम ने 2010 से अब तक 25 वनडे सीरीज अपने घर में खेली है. उनमें से 22 सीरीज उसने जीते हैं. यानी अबकी बार जीते तो 26 मौकों में 23वीं बार घर में जीतेंगे वनडे सीरीज.

भारत और न्यूजीलैंड ने सीरीज के शुरुआती मैच में हैदराबाद में शानदार मुकाबला खेला. जहां फैंस ने इस टक्कर का खूब मजा लिया. हालांकि इसे रायपुर में दोहराना मुश्किल है, लेकिन रायपुर निश्चित रूप एक अच्छा मैच देखना पंसद करेगा क्योंकि वे अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार करते हैं.

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड : टाम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रेसवेल, मिशेन ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कांवे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लाकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरेल मिशेल, हेनरी शिपले, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

24 seconds ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

21 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

47 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

56 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

1 hour ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

1 hour ago