खेल

IND vs NZ T20 Final 2026: क्या सचमुच ‘पनौती’ है अहमदाबाद स्टेडियम, क्यों डर रहे हैं भारतीय फैंस, भारत का रिकॉर्ड जान लीजिये

IND vs NZ T20 Final 2026: तारीख 19 नवंबर 2023…दिन था रविवार, और जगह था अहमदाबाद का विशाल Narendra Modi Stadium. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरी हुई थी. पूरी दुनिया की नजरें उस मैदान पर टिकी हुई थीं. एक लाख दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे, करोड़ों लोग टीवी स्क्रीन के सामने बैठे थे. इसका कारण था साल 2011 के बाद फिर से भारत को 50 ओवर के वर्ल्डकप में ट्रॉफी जीतते देखना. लोग इसे इतिहास बनते देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. भारतीय टीम इस मुकाबले में हार जाती है.

अब आते हैं इस बार हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर. टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे अपने खिताबी अभियान की शुरूआत की. ग्रुप स्टेज में सूर्य कुमार यादव की टीम सभी टीमों को रौंदते हुए आगे चल रही थी. तभी अहमदाबाद में हुए सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम का विजय अभियान रूक गया. साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 76 रनों से बुरी तरह रौंद दिया. हालत ऐसी हो गई थी कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर निकलने के कगार पर पहुंच गई.

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

अहमदाबाद में होगा फाइनल

हालांकि टीम इंडिया ने पहले वेस्टइंडिज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. फिर इंग्लैंड को 7 रहनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. अब ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका से हार के बाद से भारतीय फैंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मनहूस और पनौती कह रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया के सहारे लगातार मांग कर रहे हैं कि इस स्टेडियम में मैच न कराया जाए. उनकी दलील ये है कि यहां पर भारतीय टीम को ग्रहण लग जाता है. जिसकी वजह से टीम हार जाती है. अब 8 मार्च दिन रविवार को इसी स्टेडियम में फाइनल मैच होना है. जहां भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. तो क्या सच में यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए पनौती है और आंकड़े क्या कहते हैं? आइये देखते हैं.

वन डे में है जबरदस्त रिकॉर्ड

अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया. अहमदाबाद स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखे जाने के बाद से भारतीय टीम ने 6 ODI मैच यहां खेले हैं. जिसमें से 5 मैचों में भारतीय टीम विजेता रही है. यहां सिर्फ एक मैच में हार मिली है और वो है 2023 की फाइनल वाली.

टेस्ट मैच की बात करें तो स्टेडियम का नाम बदले जाने के बाद इस स्टेडियम में भारतीय टीम ने यहां 4 टेस्ट खेली है. जिसमें से 3 मैचों में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘भारतीयों का दिल तोड़ने में हमें…’, IND vs NZ फाइनल से पहले खुली चुनौती देते हुए क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

टी20 में एवरेज है रिकॉर्ड

टी20 में अबतक भारतीय टीम ने 9 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें से 6 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं 3 मैच हारी है.

ओवरऑल देखें तो दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. बस ICC इवेंट में दो अहम मुकाबलों में भारत को मिली हार चुभ जाती है. शायद 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम से फैंस की यह शिकायत भी दूर हो जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago