दुनिया

‘मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ बना फिरता था…’, ईरान ने पड़ोसियों से मांगी माफी तो पलटकर क्या बोल गए ट्रंप?

Trump reaction on Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से पड़ोसियों से माफी मांगने को अपनी जीत बताते हुए सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है. ईरानी राष्ट्रपति(Iranian President Masoud Pezeshkian) के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने लिखा कि ईरान, जो कभी मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ बनने की कोशिश करता था, अब पूरी तरह टूट चुका है और सरेंडर कर रहा है. आगे ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों ने ईरान को घुटनों पर ला दिया है. उन्होंने ईरान को ‘मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा लूजर’ घोषित करते हुए चेतावनी दी कि अगर ईरान अब भी नहीं सुधरा तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. ट्रंप का यह पोस्ट दुनिया भर में वायरल हो गया और ईरान के लिए एक खुली धमकी माना जा रहा है.

पड़ोसियों से माफी मागते हुए क्या बोला ईरान?

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशक्यान ने अपने पड़ोसी खाड़ी देशों से पिछली कार्रवाइयों के लिए माफी मांगते हुए कहा कि ईरान की लीडरशिप काउंसिल ने फैसला लिया है कि अब किसी भी पड़ोसी मुल्क पर हमला नहीं किया जाएगा. उन्होंने (Iranian President Masoud Pezeshkian) भरोसा दिया कि जब तक किसी पड़ोसी देश की धरती का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं होगा, तब तक वहां एक भी मिसाइल नहीं दागी जाएगी. बता दें कि यह कदम ईरान को क्षेत्रीय अलगाव से बचाने की कोशिश माना जा रहा है. ईरान ने कहा कि उसका मकसद किसी देश पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि अपने बचाव में कार्रवाई करना है.

यह भी पढ़ें:  चाबहार पोर्ट पर हमला: ईरान और भारत के रिश्तों के बीच अमेरिका ने एक तीर से लगाए दो निशाने? भारत का था तगड़ा इनवेस्टमेंट

पड़ोसियों पर नरमी तो ट्रम्प पर गरमी

पश्चिम एशिया की जंग अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहां धमकियां और बारूद दोनों चरम पर हैं. शनिवार को जब इस भीषण संघर्ष का आठवा दिन था, तब ईरान की ओर से दो बड़े संदेश आए. पहला संदेश नरमी भरा था, जो उसके पड़ोसी खाड़ी देशों के लिए था. वहीं दूसरा संदेश बेहद सख्त था, जो सीधे अमेरिका और इजराइल की दहलीज पर जाकर गिरा है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान ने साफ कर दिया है कि दुनिया चाहे कितनी भी ताकत लगा ले, ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कभी नहीं करेगा. साह ही उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग हमें झुकते हुए देखने की हसरत पाले बैठे हैं, वे अपना यह सपना अपनी कब्र में साथ लेकर जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago