खेल

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

IND vs PAK Hockey: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला एक बार फिर रोमांच देखने को मिला. एशियन गेम्स में खेले गए पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने आखिरी मिनट में गोल दागकर पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

मुकाबले का फैसला लगभग आखिरी पल तक साफ नहीं था. 59 मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं. ऐसे समय में अभिषेक ने शानदार मौके को गोल में बदलते हुए भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी. उनके इस गोल के बाद पाकिस्तान के पास वापसी के लिए बेहद कम समय बचा और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पहले हाफ में भारत का दबदबा

मैच की शुरुआत भारत के पक्ष में रही. पहले 29 मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा और तीन गोल कर 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली. ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से फाइनल का टिकट हासिल कर लेगा.

लेकिन पाकिस्तान ने दूसरे हिस्से में जोरदार वापसी की. टीम ने अगले 31 मिनट में तीन गोल दाग दिए और देखते ही देखते मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच हर हमला और हर बचाव बेहद अहम हो गया. आखिरकार अभिषेक के निर्णायक गोल ने भारत की जीत पर मुहर लगा दी. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाई और भारत के लिए दो गोल किए. उनकी कप्तानी में टीम ने दबाव के बावजूद आखिरी क्षणों तक संयम बनाए रखा.

भारत के खाते में 62 मेडल

जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत ने दो और पदक अपने नाम किए. इसके साथ ही भारतीय दल के कुल पदकों की संख्या 62 हो गई है. भारत के खाते में अब 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल हैं. मेडल टैली में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है.


ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात


पुरुष हॉकी टीम की इस जीत ने भारत के पदक अभियान में एक और उम्मीद जोड़ दी है. अब सभी की नजरें फाइनल पर रहेंगी, जहां भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

21 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

22 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

27 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

47 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

50 minutes ago