रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस
IIT Bombay Two Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तकनीक के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है. हाल ही में वहां के एक इवेंट का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे पहली नजर में देखने पर लोग धोखा खा रहे हैं कि स्टेज पर एक इंसान और एक रोबोट डांस (Robot Dance) कर रहे हैं लेकिन असलियत यह है कि यह दोनों ही रोबोट्स हैं.
इंसानों को मात देते रोबोटिक मूव्स
वीडियो में आगे की तरफ दिख रहा रोबोट (जिसने कपड़े पहने हैं और चेहरे पर नियॉन मास्क लगाया है) इतने स्मूथ और परफेक्ट डांस मूव्स कर रहा है कि कोई भी उसे इंसान समझ बैठे. गानों की बीट्स पर उसका थिरकना और पीछे खड़े दूसरे रोबोट (Robot) के साथ उसकी जुगलबंदी बिल्कुल लाजवाब है.
View this post on Instagram
लेजर लाइट्स और शानदार कोआर्डिनेशन
स्टेज (Stage) पर चल रही रंग-बिरंगी लेजर लाइट्स (Laser Light) के बीच इन दोनों रोबोट्स (Robots) की टाइमिंग और कोआर्डिनेशन देखने लायक है. बैकग्राउंड म्यूजिक (Background music) के साथ दोनों रोबोट्स का एक-एक स्टेप इतनी सटीकता से मैच हो रहा है कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों और चीयर्स से गूंज उठा.
ये भी पढ़ें-‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा
दर्शकों में भारी उत्साह
वीडियो (Video) के अंत में साफ देखा जा सकता है कि इस ऐतिहासिक और अनोखे डांस को देखने के लिए पूरा हॉल दर्शकों (Audience) से खचाखच भरा हुआ है. लोग अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट (Flashlight)जलाकर इस शानदार पल का जश्न मना रहे हैं.
ये भी पढ़ें-बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




