IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आखिरकार तय हो चुका है. भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. जिस तरह के उतार-चढ़ाव और सस्पेंस के बाद इस मैच पर मुहर लगी है, उसने मुकाबले की गर्मी और बढ़ा दी है. अब सिर्फ फैंस ही नहीं, दोनों टीमों पर भी जीत का दबाव साफ दिख रहा है.
कुछ समय पहले तक ये साफ नहीं था कि भारत-पाक मैच होगा भी या नहीं. पाकिस्तान की ओर से खेलने को लेकर अनिश्चितता थी. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि टीम इंडिया अपनी तैयारी किस तरह कर रही है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा मीडिया से रूबरू हुए. जब उनसे पूछा गया कि इस सस्पेंस के दौरान टीम का फोकस क्या था, तो उन्होंने साफ कहा- “हमें दो दिन पहले पता चला कि मैच तय हो गया है, लेकिन हम पहले से ही तैयार थे. पाकिस्तान हो या कोई और टीम, हम हर मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं.”
तिलक ने बताया कि टीम का ध्यान सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं, बल्कि टूर्नामेंट की सभी टीमों पर है. बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों का खेल देख रहे हैं, वहीं भारतीय गेंदबाज दूसरे टीमों के बल्लेबाजों की कमजोरियों को समझने में जुटे हैं.
उनके शब्दों में साफ आत्मविश्वास था- “हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को बेताब हैं. तैयारी पूरी तरह जारी है.”
ये भी पढ़ें- मैच से पहले टीम इंडिया पर संकट! अभिषेक शर्मा के बाद ईशान ने बढ़ाई चिंता, बुमराह की गेंद से घायल
फिलहाल तिलक वर्मा नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, लेकिन असली नजर 15 फरवरी पर टिकी है. पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी उम्मीद जगाता है. तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 130 रन बनाए हैं, जिसमें एक नाबाद 69 रन की पारी शामिल है. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने तीन विकेट भी झटके हैं, यानी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है.
अब सबकी निगाहें कोलंबो पर हैं. भारत-पाक मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, भावनाओं और प्रतिष्ठा की जंग होता है. और इस बार, तैयारी और आत्मविश्वास दोनों टीम इंडिया के साथ नजर आ रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…