Womens T20 World Cup
Womens T20 World Cup: रविवार को इंग्लैंड के एजस्बेस्टन में आयोजित हो रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकस्तान के बीच मैच है. इस हाई वोल्टेज मैच टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है. हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे. इस मैच को लेकर हम सभी बहुत उत्साहित हैं. पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है. असल बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है, जिसके लिए हम तैयार हैं. भारती (फुलमाली) आज खेल रही हैं. हम तीन स्पिनर्स और दो मीडियम पेसर्स के साथ उतर रहे हैं.
इस बेहद अहम मैच में टॉस गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भी पहले बल्लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा कि टॉस जीतकर हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते. यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है. एक टीम के तौर पर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बहुत अच्छा कर रहे हैं. यह अच्छी बात है. भले ही पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन हमारी गेंदबाजी भी मजबूत है.
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें ‘विमेन इन ब्लू’ का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 3 मुकाबले पाकिस्तान के पक्ष में रहे.
भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है. खासकर टॉप ऑर्डर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं. भारत के पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित, पीवी सिंधु संभालेंगी कमान; सात्विक-चिराग मचाएंगे धमाल!
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल.
– भारत एक्सप्रेस
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…
मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…
रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…