Lightning deaths Jharkhand: झारखंड में दक्षिण‑पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर आठ लोगों की जान चली गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. अचानक हुई इन मौतों से पूरे प्रदेश में डर का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो‑रोकर बुरा हाल है.
खेतों में काम करते लोगों पर कहर
रांची के पिठोरिया इलाके में जीतू महली नामक व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई. इसी क्षेत्र की निरशो देवी भी खेत में काम कर रही थीं और वज्रपात की चपेट में आ गईं. गढ़वा जिले में रीना देवी बारिश से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ीं, लेकिन बिजली गिरने से वहीं उनकी जान चली गई.
बुजुर्ग और अन्य जिलों में हादसे
केतार थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय राम अवतार पाल मवेशी चराने निकले थे, लेकिन वज्रपात ने उन्हें भी नहीं छोड़ा. चतरा जिले की गीता देवी और सरायकेला जिले के राजनगर में संजय देवगन की भी मौत बिजली गिरने से हो गई.
बच्चों पर भी आफत
जामताड़ा के कर्माटांड़ में 10 साल का बच्चा बिजली गिरने से मारा गया, जबकि उसके पिता और दो भाई घायल हुए. गिरिडीह जिले में 12 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हुई और एक अन्य नाबालिग सतीश कुमार घायल हो गया.
ये भी पढ़ें-मुरैना में फैली अफवाह, मची भगदड़, ट्रेन की चपेट में कई लोगों ने गंवाई जान
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
