खेल

भारत के 600वें टेस्ट का आगाज, गिल ने जीता टॉस और चुनी बैटिंग; नुवांथा का श्रीलंका के लिए डेब्यू

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (15 अगस्त) को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय क्रिकेट के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में मैदान पर उतरी है.

गिल ने बताया बल्लेबाजी का कारण

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है और मौसम भी अनुकूल है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम के लिए दिन अच्छा रहेगा. गिल ने बताया कि भारत पिछले मुकाबले वाली ही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा है. टीम में पांच गेंदबाज हैं, जिनमें दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर शामिल हैं.

गिल ने कहा कि 600वें टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है. स्वतंत्रता दिवस के दिन कप्तान के तौर पर टीम की अगुआई करना इस मौके को और यादगार बनाता है.

श्रीलंका ने किए बदलाव

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस भारत के पक्ष में गया. उन्होंने बताया कि गाले की पिच काफी सूखी है. श्रीलंकाई टीम में पथुम निसांका की जगह निशान मदुश्का को शामिल किया गया है, जबकि निरोशन डिकवेला विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.

युवा खिलाड़ी केशर नुवांथा को इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. श्रीलंका की टीम में दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर और दो ऑलराउंडर हैं. धनंजय डी सिल्वा ने गाले में अपने 50वें टेस्ट मैच को भी खास अवसर बताया.


ये भी पढ़ें: आजादी से पहले इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने दुनिया भर में बजाया था भारत का डंका


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

55 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago