खेल

भारत-ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में दूसरी जीत की हासिल, आयरलैंड को 6-0 से दी मात

भारत-ए पुरुष हॉकी टीम का यूरोप दौरा शानदार चल रहा है. टीम ने आयरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया है. इससे पहले भी टीम ने आयरलैंड को हराकर 6-1 से जीत दर्ज की थी.इस जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है.

दूसरी बड़ी जीत

भारत और आयरलैंड मैच में उत्तम सिंह ने पहला गोल किया था तो वहीं कप्तान संजय ने भी शानदार गोल दागा. मिडफील्डर मोहम्मद राहिल मोहसिन ने लगातार दो गोल करके टीम की बढ़त को और पक्का कर दिया. इसके बाद अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया. इस जीत के साथ भारत-ए ने यूरोप टूर पर दूसरी बड़ी जीत हासिल की.

कोच ने की तारीफ

इस जीत के बाद कोच शिवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में अभी तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. अब टीम का अगला मुकाबला फ्रांस से होने वाला है और उम्मीद है कि वहां भी खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाएंगे.

आयरलैंड को 6-1 से हरा चुके हैं

भारत ने मंगलवार को अपने यूरोप दौरे की शुरुआत हॉकी क्लब ओरांजे-रूड में की थी. वहां उन्होंने मैच में आयरलैंड को 6-1 से हराया था. बता दें उस मैच में भी उत्तम सिंह ने पहला गोल किया था और अमनदीप ने बढ़त को और मजबूत किया था. आदित्य लालागे ने लगातार दो गोल किए थे, जबकि सेल्वम कार्ति और बॉबी सिंह धामी ने एक-एक गोल दागे थे. इस दौरान आयरलैंड सिर्फ एक गोल ही कर पाया था.

फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और निदरलैंड से मैच

आने वाले दो हफ्तों तक भारत की टीम फ्रांस (France), इंग्लैंड (England), बेल्जियम (Belgium) और नीदरलैंड (Netherlands) से भिड़ेगी. इस मैच में खिलाड़ियों के हुनर और तैयारी का असली इम्तिहान हैं. बता दें हॉकी इंडिया का लक्ष्य है कि इस दौरे से टीम के लिए मजबूत प्रतिभा (Talent) तैयार किया जाए और युवा खिलाड़ियों (Young player) को इंटरनेशनल लेवल का अनुभव मिले.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago