मोदी की लताड़ से सहमा पाकिस्तान
समरकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में छाए रहे.प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत को मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनाने का प्रयास कर रहे हैं.उनकी बातों को बड़े गौर से सुना जा रहा था .इस दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई।प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान को मदद करने में पाकिस्तान भारत की राह में कांटे बोने की कोशिश करता रहा.असल में जब भारत अफगानिस्तान के लिए अटारी बॉर्डर के रूट से मदद भेजना चाहता था तो पाकिस्तान ने हमेशा आनाकानी थी.जब मोदी पाकिस्तान को लताड़ रहे थे उस वक्त शाहबाज शरीफ का चेहरा देखने लायक था.ये अलग बात थी कि बैठक से पहले सभी नेताओं ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदस्य देशों को एक दूसरे को ट्रांजिट अधिकार देना चाहिए। पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान पर हमला करते हुए भारत की विकास यात्रा का जिक्र भी किया.उन्होंने कहा कि हमारे पास 70 हजार स्टार्टअप्स का पावरहाउस है.
पीएम मोदी ने बताई SCO की अहमियत
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड महामारी के बाद आर्थिक रिकवरी की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में एससीओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि एससीओ के सदस्य देश वैश्विक जीडीपी में 30 फीसदी का योगदान दे रहे हैं. विश्व की 40 फीसदी जनसंख्या भी एससीओ देशों में निवास करती है.
पाकिस्तान की ली क्लास
भारत एससीओ सदस्य देशों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ाने का समर्थन करता है. महामारी और यूक्रेन संकट से ग्लोबल सप्लाई चेन में कई बाधाएं उत्पन्न हुईं. जिसके कारण पूरा विश्व अभूतपूर्व ऊर्जा और खाद्य संकट का सामना कर रहा है। एससीओ को हमारे क्षेत्र में विश्वस्त और डाइवर्सिफाइड सप्लाई चेन विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता तो होगी ही, साथ ही यह भी महत्वपूर्ण होगा कि हम सभी एक दूसरे को ट्रांजिट का पूरा अधिकार दें.
तेजी से विकास कर रहा है भारत
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वह भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस में तेजी लाने की ओर अग्रसर हैं। हम भारत की युवा प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी बनाना चाहते हैं ताकि वे दुनिया के सामने किसी भी कंपटीशन में टिक सकें. उम्मीद है कि देश की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की विकास दर को हासिल कर लेगी . पीएम मोदी ने बताया कि भारत बड़ी तेजी से मेडिकल टूरिज्म के रूप में उभरा है.
–भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…