खेल

विमेंस वर्ल्ड कप: कीड़ों के खलल के बाद शुरु हुआ मैच, भारत-पाकिस्तान में टक्कर जारी

Women World Cup 2025: मच्छरों की वजह से रुका मैच दोबारा शुरू हो गया है. लेकिन इसके बाद भारत का पांचवां विकेट गिर गया. जेमिमा 37 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं. आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Match) की टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.

हालांकि, खेल (India Pakistan Match) को दो बार रोका गया था. क्योंकि कीड़ों के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है. इससे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी स्प्रे का छिड़काव करते नजर आए थे.

स्मृति मंधाना आउट

भारतीय टीम को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा, जिन्हें फातिमा सना ने पवेलियन भेजा. इसके बाद हरमनप्रीत कौर को डायना बेग ने आउट किया. हरलीन देओल 46 रन बनाकर आउट हुईं और प्रतिका रावल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

नहीं मिलाया हाथ

टॉस के दौरान एक अजीब वाकया हुआ जब रेफरी ने गलती से पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित कर दिया, जबकि सिक्का भारतीय पक्ष में गिरा था. इसके अलावा, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया, जो चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और फैंस इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बागी हुआ PoK! पाकिस्तान की राजनीति से गहरा असंतोष; फिर फूटा लोगों का गुस्सा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI (India Pakistan Team)

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी.

पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago