खेल

Asian Games 2023 में भारत का जलवा, मेडल का लगाया ‘पंच’, जानें किन-किन खेलों में किया कारनामा

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की शुरुआत शानदार तरीके से हुई. इंडिया ने पहले दिन ही मेडल के साथ अपना खाता खोल लिया और कुछ ही समय के अंतराल पर दो मेडल अपने नाम किए. इसके साथ ही भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत तक पांच मेडल अपने नाम कर लिए. भारत ने 2 मेडल निशानेबाजी और बाकी के 3 मेडल रोइंग यानी नौकायन के खेल में हासिल किए. भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्‍वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्‍य पदक जीता है. बता दें कि भारत ने एशिय गेम्स में खाता शूटिंग में सिल्वर मेडल जीत के साथ खेला.

भारत का प्रदर्शन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में बेहतरीन रहा. भारत ने अपना दूसरा मेडल सिल्वर रोइंग में जीता, जहां लाइटवेट कैटेगरी में भारतीय पुरुषों ने अपना लोहा मनवाया. इसके बाद भारत ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज रोइंग में जीता. भारत ने अपना पांचवा मेडल निशानेबाजी में हासिल किया.

निशानेबाजी में जलवा

निशानेबाजी में भारत की रमिता, मेहुली और आशी ने मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया. यहां तीन खिलाड़ियों ने मिलकर 1886 अंक हासिल किए. इसमें सबसे ज्यादा नंबर रमिता ने 631.9 ने लिए. इसके बाद मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 प्वाइंट्स बटोरे. रमिता का करिश्मा यहीं नहीं रूका, इसके उन्होंने एक मेडल ब्रॉन्ज के तौर पर सिंगल इवेंट में भी जीता.

यह भी पढ़ें-  UP Politics: “यह न केवल भाजपा के सांसद का चरित्र है, बल्कि…”, ‘बिधूड़ी कांड’ के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने BJP पर साधा निशाना

निशानेबाजी में अपना करिश्मा करने के बाद देश अभी जश्न मना ही रहा था कि थोड़ी देर बाद भारत को एक और खुशी मिली गई. यहां रोइंग में पुरुषों की लाइटवेट कैटेगरी में भारत के अर्जुन सिंह और जट सिंह ने 6:28:18 का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि यहां गोल्ड लेने से हम चूक गए और उसे चीन ने हासिल कर लिया.

रोइंग में मेडल जीतने के बाद भारत की जीत का सिलसिला

लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि भारत की मेडल जीतने का सिलसिला रोइंग में यहीं थम गया तो आप गलत हैं. क्योंकि इसके बाद उसने दो और मेडल रोइंग में अपने नाम किए. भारत के लिए लेख राम और बाबू लाल यादव ने रोइंग के मेंस पेयर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं इसी खेल के पुरुषों के मेंस एट में इवेंट में भी सिल्वर मेडल नाम किया. भारत यहां चीन से सिर्फ 2.84 सेकंड से पीछे रहा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

16 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

17 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

19 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

2 hours ago